![]()
हापुड़ जिले में जनगणना 2027 के तहत स्वगणना 7 मई (बुधवार रात 12 बजे) से शुरू हो गई है। जिले के निवासी 21 मई तक नागरिक जनगणना पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदन इस प्रक्रिया में परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार का ही पंजीकरण संभव होगा। जिलाधिकारी कविता मीणा ने सभी अधिकारियों को 7 से 21 मई के बीच स्वगणना की तैयारी और प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर लोग अपना पंजीकरण कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति देश में कहीं से भी स्वयं या अपने परिवार के सदस्यों की स्वगणना कर सकता है। पोर्टल पर भाषा चयन के बाद जिला, पिन कोड, गांव अथवा शहर की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद मानचित्र पर अपने आवास का सटीक स्थान चिह्नित करना होगा। इन 33 बिंदुओं का देना होगा जवाब मकान सूचीकरण से जुड़े प्रश्नों के पृष्ठ पर भवन के उपयोग, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व, जल, विद्युत, शौचालय, खाना पकाने के ईंधन, रेडियो, टीवी, इंटरनेट, लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल फोन और वाहन जैसी कुल 33 प्रकार की जानकारियां दर्ज करनी होंगी। अंतिम सब्मिट के बाद 11 अंकों की पंजीकरण संख्या मोबाइल पर प्राप्त होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि 22 मई के बाद जब प्रगणक घर-घर आएंगे, तब इस 11 अंकों के पंजीकरण नंबर को उन्हें देना होगा, जिसके बाद वे सत्यापन का कार्य पूरा करेंगे।
Source link
हापुड़ में ऑनलाइन जनगणना शुरू:नागरिक जनगणना पोर्टल पर 21 मई तक कर सकते हैं आवेदन