![]()
फतेहपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान भिटौरा गांव निवासी 42 वर्षीय कमलेश दिवाकर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, कमलेश 4 मई की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। सुबह लगभग 6 बजे ग्राम प्रधान ने उनके भाई को सूचना दी कि कमलेश का शव जिला अस्पताल में है। मृतक के भाई सुमेश उर्फ छोटू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तारा देवी नामक महिला ने उनके भाई को धोखे से बुधैयापुर गांव बुलाया था। आरोप है कि वहां महिला के पति, ससुर और अन्य कई लोगों ने मिलकर कमलेश के साथ बेरहमी से मारपीट की।
गंभीर हालत में कमलेश को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 6:30 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
Source link
फतेहपुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत:परिजनों ने महिला व उसके परिवार पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया