मसूरी पुलिस ने दो चोर पकड़े, चोरी की बाइक बरामद:चेकिंग में दबोचे, बेचने की फिराक में थे आरोपी; पूछताछ जारी


गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध दिखने पर दो युवकों को रोका गया और तलाशी ली गई, जिसमें चोरी की बाइक मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहरयाब (28 वर्ष), निवासी ग्राम नाहल, थाना मसूरी, और समीर (29 वर्ष), निवासी इंद्रापुरी-02 नंबर, थाना लोनी बॉर्डर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह बाइक कुछ दिन पहले लोनी क्षेत्र से चुराई थी। वे इसे बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही दबोच लिया। पुलिस ने बरामद बाइक के संबंध में मसूरी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनके अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल होने का पता लगाया जा सके। पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *