Skip to content
Friday, September 18, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • सुल्तानपुर ग्रामीण बैंक में लाखों का गबन:निलंबित प्रबंधक समेत कई पर FIR, मृत खाताधारकों के खातों से पैसों की अवैध निकासी
  • uttar pradesh

सुल्तानपुर ग्रामीण बैंक में लाखों का गबन:निलंबित प्रबंधक समेत कई पर FIR, मृत खाताधारकों के खातों से पैसों की अवैध निकासी

rrshuklaji@gmail.com5 months ago01 mins


सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की मुडिलाडीह शाखा में वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बैंक के एक निलंबित प्रबंधक पर मृत खाताधारकों के खातों से अवैध रूप से पैसे निकालने का आरोप है। बैंक की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बैंक द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, सितंबर 2025 में हुए एक प्रिवेंटिव विजिलेंस ऑडिट के दौरान इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि शाखा में कार्यरत तत्कालीन प्रबंधक (स्केल-II) शशि राज ने बैंक नियमों का उल्लंघन करते हुए मृत खाताधारकों के निष्क्रिय खातों को अवैध रूप से बंद किया और उनमें जमा राशि को अन्य खातों में स्थानांतरित कर दिया। आंतरिक जांच में कुल 3,48,191 रुपये की राशि का गबन सामने आया है। यह धनराशि अलग-अलग व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर कर निकाली गई थी। इसमें नगेन्द्र वर्मा के खाते में ₹1,06,409 का स्थानांतरण और निकासी, सचिन द्वारा CSP के माध्यम से ₹2,99,163 की निकासी, तथा राजनाथ यादव के खातों से ₹2,83,629 और ₹58,990 के अलग-अलग लेनदेन शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, बैंक के मुख्य प्रबंधक दिनेश चंद पाल ने थाना कादीपुर में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी शशि राज को धोखाधड़ी का मुख्य सूत्रधार मानते हुए और अन्य खाताधारकों को सह-अभियुक्त बनाते हुए एफआईआर दर्ज की है। बैंक प्रशासन ने बताया कि ऑडिट ट्रेल और विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर इस प्रकरण को ‘धोखाधड़ी’ घोषित किया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और रिकवरी की प्रक्रिया में जुट गई है।

Source link

Tagged: Bank Manager Crime News Dead Account Holders Financial Irregularity FIR Illegal Withdrawal Sultanpur Bank Fraud Uttar Pradesh News

Post navigation

Previous: IPL में आज गुजरात vs पंजाब:प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग; गुजरात के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका
Next: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों का हुड़दंग:चलती कार से बाहर निकलकर बीयर पीते दिखे युवक; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Mau Student Apratim Shaurya Wins Gold Medal In National Boxing SGFI

rrshuklaji@gmail.com7 minutes ago 0

ग्रेटर नोएडा में तेंदुए का वीडियो वायरल, वन विभाग नेबिछाएजाल:फिशिंग कैट होने की आशंका, एहतियातन लगाए गए पिंजरे

rrshuklaji@gmail.com22 minutes ago 0

डेयरी संचालक के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन:सरकारी नाली में गंदा पानी छोड़ने का आरोप, फसलें बर्बाद और किसान बीमार

rrshuklaji@gmail.com37 minutes ago 0

गजरौला में यूपीआई पर एमडीआर शुल्क का विरोध:कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, चार्ज वापस लेने की मांग

rrshuklaji@gmail.com52 minutes ago 0

Trending News

business
‘नेपोली ऑन द रोड’ बनी दुनिया की नंबर-1 ​पिज्जा चेन:पहली बार इटली का वर्चस्व खत्म किया; एक फूड वैन से शुरू हुआ था सफर

Recent Posts

  • ‘नेपोली ऑन द रोड’ बनी दुनिया की नंबर-1 ​पिज्जा चेन:पहली बार इटली का वर्चस्व खत्म किया; एक फूड वैन से शुरू हुआ था सफर
  • Mau Student Apratim Shaurya Wins Gold Medal In National Boxing SGFI
  • Indore Chhatron Ki Goonj Controversy
  • Yuva Dharm Sansad Ujjain | Mohan Bhagwat Manoj Muntashir Visit
  • सुप्रीम कोर्ट बोला-सिस्टम की जांच के लिए NTA ऑफिस जाएंगे:कमेटी की सिफारिशें सिर्फ रिपोर्ट नहीं, जमीन पर लागू हों

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.