Expert Tips on Sunscreen, Hydration for Healthy Skin

गर्मी का असर अब लोगों की स्किन पर साफ दिखने लगा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण सनबर्न, टैनिंग, पिंपल्स और रैशेज जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर दोपहर के समय धूप में निकलने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

.

IVA Derm Skin Care Clinic की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता चिकारा के अनुसार, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, स्किन सबसे पहले रिएक्ट करती है। इस मौसम में टैनिंग, पिंपल्स, डर्मेटाइटिस, ज्यादा पसीना और रैशेज जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।

IVA Derm Skin Care Clinic की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता चिकारा ने बताया की स्किन को हाइड्रेटेड रखना बेहद ज़रूरी है

IVA Derm Skin Care Clinic की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता चिकारा ने बताया की स्किन को हाइड्रेटेड रखना बेहद ज़रूरी है

उन्होंने बताया कि गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ शरीर में पसीना और ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इससे स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, जहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और यही आगे चलकर एक्ने (पिंपल्स) का कारण बनता है।

कैसे करें बचाव: डॉ. अंकिता चिकारा ने बताया कि इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ बेसिक चीजों का ध्यान रखना जरूरी है –

  • हर 3-4 घंटे में सनस्क्रीन लगाएं, चाहे आप घर के अंदर ही क्यों न हों
  • शरीर को हाइड्रेट रखें, दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं
  • दिन में 2-3 बार फेस क्लीन करें ताकि ऑयल और गंदगी हटे
  • डाइट में सीजनल फल और सब्जियां शामिल करें
  • हेवी क्रीम और ज्यादा मेकअप से बचें, इससे पिंपल्स बढ़ सकते हैं

उन्होंने कहा कि स्किनकेयर को ज्यादा जटिल बनाने की जरूरत नहीं है। सिंपल रूटीन और नियमितता (कंसिस्टेंसी) से ही स्किन को स्वस्थ रखा जा सकता है। गर्मी के इस मौसम में थोड़ी सी सावधानी आपकी स्किन को कई समस्याओं से बचा सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *