CISCE Results OUT | ICSE ISC Board 10th 12th Today 11 AM: Check Score

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं (ICSE) और कक्षा 12वीं (ISC) की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम आज यानी 30 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे। काउंसिल के सचिव डॉ. जोसेफ इमैनुएल ने आज

.

प्रयागराज जिले में ICSE और ISC बोर्ड (CISCE) से संबद्ध लगभग 22 से 25 मुख्य स्कूल सक्रिय हैं। जिनमें ​बॉयज हाई स्कूल एंड कॉलेज (BHS), ​सेंट जोसेफ कॉलेज (SJC), सेंट मैरीज कॉन्वेंट (SMC),​गर्ल्स हाई स्कूल (GHS),​बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज, ​बेथानी कॉन्वेंट स्कूल (नैनी), ​आई.पी.ई.एम. इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं।

​वेबसाइट पर ऐसे देखें परिणाम

​छात्र और अभिभावक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए ​वेबसाइट पर ‘Course’ ड्रॉपडाउन से ICSE या ISC चुनें। ​अपना Unique ID, Index Number और स्क्रीन पर दिया गया CAPTCHA दर्ज करें। ​’View Result’ पर क्लिक करते ही परिणाम सामने आ जाएगा, जिसे प्रिंट भी किया जा सकता है।

​स्कूलों के लिए विशेष निर्देश

​काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों के प्रधानाचार्य ‘CAREERS’ पोर्टल पर लॉग-इन करके अपने स्कूल का Tabulation Register और Comparison Table देख या डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें Examination टाइल के अंदर Reports सेक्शन में जाना होगा। ​

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *