![]()
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं (ICSE) और कक्षा 12वीं (ISC) की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम आज यानी 30 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे। काउंसिल के सचिव डॉ. जोसेफ इमैनुएल ने आज
.
प्रयागराज जिले में ICSE और ISC बोर्ड (CISCE) से संबद्ध लगभग 22 से 25 मुख्य स्कूल सक्रिय हैं। जिनमें बॉयज हाई स्कूल एंड कॉलेज (BHS), सेंट जोसेफ कॉलेज (SJC), सेंट मैरीज कॉन्वेंट (SMC),गर्ल्स हाई स्कूल (GHS),बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज, बेथानी कॉन्वेंट स्कूल (नैनी), आई.पी.ई.एम. इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं।
वेबसाइट पर ऐसे देखें परिणाम
छात्र और अभिभावक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए वेबसाइट पर ‘Course’ ड्रॉपडाउन से ICSE या ISC चुनें। अपना Unique ID, Index Number और स्क्रीन पर दिया गया CAPTCHA दर्ज करें। ’View Result’ पर क्लिक करते ही परिणाम सामने आ जाएगा, जिसे प्रिंट भी किया जा सकता है।
स्कूलों के लिए विशेष निर्देश
काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों के प्रधानाचार्य ‘CAREERS’ पोर्टल पर लॉग-इन करके अपने स्कूल का Tabulation Register और Comparison Table देख या डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें Examination टाइल के अंदर Reports सेक्शन में जाना होगा।