![]()
मथुरा में देह व्यापार के खिलाफ सीओ सिटी आशना चौधरी सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। सीओ सिटी को सूचना मिली कि शहर कोतवाली इलाके के एक गेस्ट हाउस में अवैध देह व्यापार को संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा। जहां से कुछ लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी को मिली थी सूचना सीओ सिटी सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी को सूचना मिली कि शहर कोतवाली क्षेत्र की बाग बहादुर पुलिस चौकी इलाके में स्थित गिर्राज गेस्ट हाउस में अवैध देह व्यापार को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। छापे के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक हालत में युवक युवती मिले। पुलिस ने मौके से 5 युवक और 4 युवतियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवकों में एक नाबालिग भी है। मौके से मिला आपत्तिजनक सामान पुलिस को गेस्ट हाउस के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस पकड़े गए सभी युवक और युवतियों को थाना ले आई। जहां पुलिस ने पकड़ी गई युवतियों के परिवार वालों को सूचना दे दी। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर युवक युवती खुद को छोड़ने के लिए मिन्नत करते रहे और दोबारा ऐसा न करने की दुहाई दे रहे थे।
कार्यवाही में जुटी पुलिस सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गिर्राज गेस्ट हाउस में अवैध देह व्यापार को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही की गई तो वहां काफी कुछ आपत्तिजनक मिला। फिलहाल 5 युवकों को हिरासत में ले लिया है और 4 युवतियों का रेस्क्यू किया गया है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Source link
मथुरा में देह व्यापार पर पुलिस का छापा:सीओ सिटी ने 5 युवकों को किया गिरफ्तार,4 महिलाओं को किया रेस्क्यू