![]()
नरेंद्र मोदी ने हरदोई से उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रतापगढ़ में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा जनप्रतिनिधियों, नेताओं और सैकड़ों स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। हजारों लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना। लोकार्पण के बाद जिला प्रशासन ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण भी किया। 594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे, 12 जिलों को जोड़ेगा
करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जिलों को सीधे जोड़ता है। प्रतापगढ़ में इसका दायरा 41 किलोमीटर से अधिक है, जिससे लगभग 55 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। मेरठ-प्रतापगढ़ दूरी होगी कम
प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस परियोजना से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच दूरी काफी घटेगी। अब मेरठ तक का सफर लगभग 6–7 घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जिससे दिल्ली पहुंचना भी आसान होगा। आर्थिक और धार्मिक कॉरिडोर के रूप में विकास
सरकार इस एक्सप्रेसवे को सिर्फ सड़क परियोजना नहीं, बल्कि आर्थिक और धार्मिक कॉरिडोर के रूप में विकसित कर रही है। इससे औद्योगिक विकास के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह एक्सप्रेसवे आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ जुड़े हुए गांवों और शहरों के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
Source link
प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया:प्रतापगढ़ में भी दिखा उत्साह, अब 6-7 घंटे में मेरठ का सफर