रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार, छापेमारी में 17 गिरफ्तार:नाबालिगों को चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ा, बर्रा और हनुमंत विहार में हुई कार्रवाई


साउथ जोन के बर्रा और हनुमंत विहार में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे चार हुक्का बार में पुलिस ने छापेमारी की। मौके से पुलिस 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भारी मात्रा में हुक्का, फ्लेवर्ड तंबाकू व कोल पैकेट बरामद किए हैं। छापेमारी होते ही संचालक फरार बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बर्रा-6 कब्रिस्तान के पास स्थित सत्य प्रकाश गुप्ता के आगमन रेस्टोरेंट, दामोदर नगर के द डेविल और द डार्क में छापेमारी की गई। इसमें मौके पर कई नाबालिग हुक्का पीते पाए गए, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। वहां काम करने वाले पनकी साइट नंबर तीन निवासी सनी पटेल और नौरैयाखेड़ा के विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि संचालक सत्य प्रकाश गुप्ता फरार हो गया। इसी तरह द डेविल से बर्रा कर्रही के पीयूष दीक्षित, जूही करपात्री नगर के सौरभ पाल, गुंजन विहार के मिथुन राजपूत, लाल कालोनी किदवई नगर के सूदन गुप्ता और उज्ज्वल, योगेंद्र विहार के विशाल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं द डार्क से बर्रा दो के आकाश सोनकर, बख्तौरीपुरवा के ओम सविता, खाड़ेपुर गांव के विशाल वर्मा, योगेंद्र विहार के रियांश गुप्ता, बर्रा विश्वबैंक के सिद्धार्थ वर्मा और अंश राठौर, धरीपुरवा नौबस्ता के ऋषभ सिंह परिहार को पकड़ा गया है। फरार आरोपियों की तलाश में लगी टीमें इधर हनुमंत विहार पुलिस ने खाड़ेपुर स्थित प्रतीक यादव के होटल में चल रहे एमएस गैलेक्सी से बर्रा के जरौली निवासी हिमांशु रावत व खाड़ेपुर के मनु सिंह को गिरफ्तार किया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन निषेध और व्यापार एवं वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति एवं वितरण विनियमन) अधिनियम, 2003 (कोटपा) के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार संचालक सत्य प्रकाश की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *