![]()
मथुरा जिले की छाता सीट पर भाजपा विधायक लक्ष्मी नारायण चौधरी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 78% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद भानु प्रताप सिंह हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा से पहली पसंद भानु प्रताप सिंह हैं। उन्हें 44% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर मौजूदा विधायक लक्ष्मी नारायण चौधरी को 12% लोगों ने पसंद किया है। तीसरे और चौथे नंबर पर ओपी सिंह को 8% और शोभाराम शर्मा को 4% लोगों ने पसंद किया है। सपा से पहली पसंद लोक मणिकांत जादौन हैं। उन्हें 47% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर अमर सिंह हैं उन्हें 27% लोगों ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर अन्य उम्मीदवारों को 26% लोगों ने पसंद किया। बसपा से पहली पसंद नरेंद्र गुर्जर को 35% लोगों ने पसंद किया है। कपिल गौर दूसरे नंबर पर हैं उन्हें 26% लोगों ने पसंद किया है। तीसरे और चौथे नंबर पर नवल शर्मा को 23% और अन्य को 16% लोगों ने पसंद किया। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
Source link
छाता सीट पर भाजपा से पहली पसंद भानु प्रताप सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार लोक मणिकांत जादौन, बसपा से नरेंद्र गुर्जर; विधायक का क्या हुआ जानिए