![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने वाराणसी को 6,332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम ने अपने उद्बोधन में कहा ‘हम काशी के माई-बहिन और बिटईन के प्रणाम करत हई आज का ये अवसर नारी शक्ति के वंदन और विकास का अवसर है।’ उन्होंने आगे इस कार्यक्रम से मैं एक महायज्ञ की शुरुआत के लिए काशी की मां, बहन और बेटियों से आशीर्वाद लेने आया हूं। काशी के सांसद के तौर पर देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मुझे देशहित के एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू करना। पीएम ने कहा, अभी भी कुछ दिन पहले सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया, लेकिन मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा। इस पूरे सम्मेलन में 25 हजार से अधिक महिलाएं उमड़ी थीं। महिलाओं को सीएम का उद्बोधन शुरू होते है महिलाएं बाहर निकलने लगीं। उनसे जबबात की गयी तो बोलीं अंदर इंतजाम कम है। गर्मी बहुत है। काई सारी औरतें सभा शुरू होने के पहले बाहर निकलते देखीं गईं। वहीं इस कार्यक्रम में पहुंची उपकार नर्सिंग होम की बालिकाएं सम्मेलन के बाद बेहोश हो गईं। इसके पहले वाराणसी पहुंचने पर प्रधानमंत्री की अगवानी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने की। वहीं बरेका हेलीपैड पर सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी पटेल ने अगवानी की। इस दौरान कई क्षेत्रों की माहिर औरतें भी पीएम की अगवानी के लिए हेलीपैड पर मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे पर क्या रहा खास ऊपर तस्वीर पर क्लिक कर देखें वीडियो… प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुडी देखिये तस्वीरें…
Source link
प्रधानमंत्री ने दी काशी को 6332 करोड़ की सौगात:बोले – भारत को विकसित बनाने का मिशन अनवरत चल रहा है, देखें तस्वीरें