विराट कोहली का डुप्लीकेट पंजाब के सपोर्ट में आया।
न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
.
पंजाब टीम को सपोर्ट करने के लिए विराट कोहली का डुप्लीकेट भी पहुंचा। बरनाला से आई फैमिली ने कहा कि सरपंच (श्रेयस अय्यर) आज कमाल करेगा। बठिंडा की महिला ने कहा कि हम दोनों टीमों को पसंद करते हैं, लेकिन जीतेगा पंजाब ही। हमें श्रेयस अय्यर और वैभव दोनों पसंद हैं।
मुल्लांपुर दाखा के चंदन दीप ने कहा कि मैं हर बार मैच देखने जाता हूं, अब तक प्रीति जिंटा के हाथों चार टीशर्ट जीत चुका हूं। उन्होंने कहा कि सरपंच (श्रेयस अय्यर) का फैन हूं और सरपंच की बल्ले-बल्ले करानी है।
मैच देखने पहुंचे फैंस के PHOTOS…

बठिंडा से मैच देने पहुंची महिला बोली- श्रेयस अय्यर और वैभव दोनों पसंद।

बच्चे भी मैच देखने के लिए पहुंचे।

परिवार के साथ मैच देखने पहुंची बच्ची बोली- श्रेयस अय्यर सेंचुरी मारेगा।

बरनाला से मैच देखने आई लड़की ने चेहरे पर तिरंग बनवाया।
दोनों टीमों में अब तक कुल 30 मुकाबले हुए
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब किंग्स को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में 2 मैच खेले गए, दोनों पंजाब ने जीते।

दोनों टीमों की प्लेइंग
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑप्शन: विजयकुमार वैशाख, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, हरप्रीत बरार, मुशीर खान।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, और यश पुनिया। इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑप्शन: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और शिमरोन हेटमायर।
IPL से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीच ब्लॉग से गुजर जाइए…