![]()
ललितपुर में एक सड़क दुर्घटना में बहन की शादी से तीन दिन पहले भाई की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में शोक छा गया। मंगलवार शाम शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना पाली के ग्राम दुधई निवासी 24 वर्षीय परमाल यादव पुत्र रावराजा की चचेरी बहन की शादी 1 मई को होनी है। परमाल सोमवार दोपहर बहन की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था। लगभग दो घंटे बाद, वह ग्राम खडेरा के पास एनएच 44 किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन झांसी पहुंचने से पहले ही परमाल की मौत हो गई। परिजन शव को वापस ललितपुर ले आए। पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई ने बताया कि परमाल की चचेरी बहन की बारात 1 मई को आनी है। भाई की मौत से परिजनों और पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, परमाल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसका एक पुत्र भी है। दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Source link
बहन की शादी से पहले भाई की मौत:कार्ड बांटने निकला था, सड़क हादसे में गई जान