ताजमहल सहित सभी राष्ट्रीय स्मारकों पर फहराया जाए तिरंगा:अखिल भारत हिन्दू महासभा ने की मांग, आगरा से दिल्ली तक निकाली जाएगी साइकिल यात्रा




ताजमहल सहित देश के सभी राष्ट्रीय स्मारकों पर 15 अगस्त और 26 जनवरी के दिन तिरंगा फहराने की मांग को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा आगरा से दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकालेगी। यह यात्रा 14 मार्च को ताजमहल के पश्चिमी गेट से शुरू होगी और नई दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय पर्यटन मंत्री को मांग पत्र सौंपा जाएगा। संगठन की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस यात्रा में शामिल होगा। यात्रा की शुरुआत 14 मार्च को सुबह 8 बजे ताजमहल के पश्चिमी गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ की जाएगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल साइकिल से दिल्ली के लिए रवाना होगा। यात्रा में मंडल महामंत्री नीतेश भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी बबलू निषाद, आयुष तोमर और मनीष पंडित शामिल रहेंगे। यह दल आगरा से खेरिया मोड़, अर्जुन नगर, साकेत कॉलोनी, शाहगंज और बोदला नेशनल हाईवे होते हुए मथुरा, कोसी, पलवल, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल 20 मार्च को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर अपनी मांग से जुड़ा ज्ञापन सौंपेगा। संगठन ने इस यात्रा की जानकारी प्रशासन को भी दे दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *