![]()
कन्नौज के गुरसहायगंज में एक महिला ने मोहल्ले की कुछ अन्य महिलाओं के साथ मिलकर अपने शौहर की पिटाई कर दी। जिससे वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। जहां महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। फिरोजाबाद की रहने वाली शाहीन की शादी गुरसहायगंज के गांधीनगर मोहल्ला निवासी फिरोज के साथ 8 पहले हुई थी। दोनों के 4 बच्चे हैं। करीब 2 महीने पहले फिरोज ने अपनी पत्नी शाहीन को तलाक दे दिया। जिसके बाद वह बच्चों को लेकर नगर के ही मुरादगंज मोहल्ले में रहने लगी और घरों में कामकाज कर किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण करने लगी। जबकि दूसरी ओर उसका पति फिरोज आये दिन शाहीन को आते-जाते वक्त रास्ते में रोकने लगा। फोन पर उसे धमकियां देने लगा। बच्चिन को मार डालने की धमकी देने लगा। जिससे शाहीन परेशान हो गई। ऐसे में मंगलवार सुबह फिरोज जब शाहीन के घर पहुंच कर उसे धमकाने लगा तो शाहीन के पास पड़ोस की रहने वाली महिलाएं एकत्र हो गईं और उनके साथ मिलकर शाहीन ने पति फिरोज की पिटाई कर दी। विवाद होता देखकर वहां भीड़ लग गई। लोगों ने मोबाइल से मामले का वीडियो बना लिया। उधर झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को गुरसहायगंज कोतवाली ले गई। जहां शाहीन ने अपने पति पर गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शाहीन का कहना है कि 2 महीने पहले उसके पति ने तलाक दे दिया था। जिसके बाद वह अलग रहने लगी। फिर भी वह आए दिन परेशान करता है। मार डालने की धमकी देता है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्यवाही की बात कहे रही है।
Source link
कन्नौज में तलाकशुदा पत्नी ने शौहर को सड़क पर पीटा:तलाक के बाद परेशान करने था, धमकियां देने पर पुलिस ने हिरासत में लिया