![]()
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम तेज रफ्तार होंडा अमेज कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। थाना सुरीर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 79 (आगरा से नोएडा लेन) पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सोमवार शाम करीब 7:15 बजे पीआरबी 2632 को दुर्घटना की सूचना मिली। बाजना कट मोबाइल पर तैनात उपनिरीक्षक हरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार का पिछला टायर अचानक फट गया था। टायर फटते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में चार लोग घायल इस सड़क हादसे में गुड्डू सिंह, सरबजीत सिंह, आदित्य और अर्पित घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने हटवाया क्षतिग्रस्त वाहन
घटना की सूचना थाना सुरीर पुलिस को भी दी गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन (UP 14 CN 0247) को एक्सप्रेसवे से हटवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वाहन को थाने भिजवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, ताकि एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Source link
मथुरा में टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई:4 घायल; यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम; पुलिस ने हटवाया क्षतिग्रस्त वाहन