आज से सांसद, विधायकों के घर पहुंचेंगे रोजगार सेवक:बकाए मानदेय के भुगतान की माग को लेकर कर रहे हैं आंदोलन


जिले के रोजगार सेवक मंगलवार यानी 28 अप्रैल से सांसद एवं विधायकों के घर पहुंचेंगे और उनको ज्ञापन सौंपकर अपना बकाया मानदेय दिलाने की मांग करेंगे। इसके बाद वे जिला स्तर पर धरना देंगे। बात नहीं मानी गई तो लखनऊ में विशाल प्रदर्शन की तैयारी है। इसको लेकर पुलिस विभाग अलर्ट है।
ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 16 अप्रैल से ही रोजगार सेवक आंदोलित हैं। 25 अप्रैल तक नियुक्ति स्थल पर धरना प्रदर्शन किया है। 27 अप्रैल तक जिले के विभिन्न ब्लाकों में धरना प्रदर्शन एवं पोस्टकार्ड लेखन एवं ज्ञापन देने का काम किया।
अब 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जिले के सांसदों एवं विधायकों के आवास पर जाएंगे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। इसको देखते हुए सांसद एवं विधायकों के घर पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। रोजगार सेवक 1 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश संगठन ने 6 मई को विधानसभा के घेराव की चेतावनी दी है। इसमें गोरखपुर से भी पंचायत मित्र जाएंगे। अब जानिए क्या हैं मांगें रोजगार सेवक बकाए मानदेय के भुगतान की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही बकाए ईपीफ के भुगतान की मांग भी कर रहे हैं। क्रॉप सर्वे, बीएलओ ड्यूटी एवं फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों का भुगतान न होने से भी वे आक्रोशित हैं। रोजगार सेवक हर तरह के बकाए के भुगतान की मांग कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *