अरुण की हत्या में कांग्रेस ने किया सोशल मीडिया पोस्ट:कांग्रेस ने यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल


फर्रुखाबाद में फरीदाबाद निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी अरुण हुड्डा की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राज्य सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पुलिस चौकी के पास सरेआम खून-खराबा, यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल!” पार्टी ने आरोप लगाया कि फर्रुखाबाद की यह घटना ‘डबल इंजन सरकार’ के दावों की पोल खोलती है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को दर्शाती है। कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया कि अरुण हुड्डा बनारस से अपने परिवार के साथ लौट रहे थे। उन्हें पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर उनकी पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मार दी गई। तो आम जनता की सुरक्षा का क्या भरोसा है। कांग्रेस ने आगे आरोप लगाया कि यदि दूसरे राज्य से आया कोई व्यक्ति अपने परिवार के साथ प्रमुख राजमार्ग पर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। पार्टी ने इस घटना को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला बताया। इस बीच, फर्रुखाबाद पुलिस मामले के खुलासे के लिए लगातार जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें, एसओजी और सर्विलांस टीम जुटी हुई हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस आपसी रंजिश और जमीन विवाद से जुड़े मामले पर पड़ताल कर रही है। मृतक के परिजनों ने भी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की बात कही है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *