![]()
पीलीभीत में दिल्ली की एक तलाकशुदा महिला ने पीलीभीत के एक युवक पर शादी का झांसा देकर ढाई साल तक शारीरिक संबंध बनाने और फिर गुपचुप तरीके से दूसरी युवती से शादी करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार, यह मामला करीब ढाई साल पहले शुरू हुआ था। महिला अपनी सहेलियों के साथ गोवा घूमने गई थी, जहां उसकी मुलाकात पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी राजदीप शर्मा से हुई। युवती ने रुपए लेने का आरोप लगाया
दोनों के बीच मोबाइल नंबर साझा हुए और धीरे-धीरे उनके संबंध विकसित हुए। महिला का आरोप है कि राजदीप ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और उसके साथ पत्नी की तरह रहने लगा। इस दौरान राजदीप ने महिला से कई बार डिजिटल लेनदेन और नकद के जरिए पैसे भी लिए। पीड़िता बोली- मेरे साथ करवाचौथ भी मनाता था
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी राजदीप ने उसे धोखे में रखा। वह पीड़िता के साथ करवा चौथ और दीपावली जैसे त्यौहार भी मनाता था। अक्टूबर 2023 में राजदीप के छोटे भाई की शादी में पीड़िता अपने परिवार के साथ पीलीभीत आई और वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल हुई। उस वक्त उसे जरा भी आभास नहीं था कि उसके साथ छल किया जा रहा है। नंबर ब्लॉक किया, फिर शादी कर ली महिला का आरोप है कि मार्च 2024 में अचानक राजदीप ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद 24 अप्रैल को राजदीप ने किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया। जब 25 अप्रैल को पीड़िता को इस धोखे की जानकारी मिली, तो वह हैरान रह गई। पीड़िता ने कहा- उसने मुझे शादी का सपना दिखाकर मेरा शारीरिक और मानसिक शोषण किया। अब जब उसने दूसरी शादी कर ली है, तो मैं अपने हक के लिए पीलीभीत आई हूं। एसपी ने जांच के आदेश दिए
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को मामले की गहन जांच करने और तथ्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी युवक की तलाश और दावों की पुष्टि में जुट गई है।
Source link
दिल्ली की युवती ने पीलीभीत SP से मांगा न्याय:युवक पर शादी का झांसा देने का आरोप लगाया, बोली- मैं हक के लिए आई हूं