ATM बदलकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:बुलंदशहर में 62 ATM कार्ड और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद


बुलंदशहर पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 26 अप्रैल 2026 को स्याना अड्डे के पास से इन आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से 62 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में मुअसं-296/26 धारा-318(4), 317(5), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आफताब पुत्र साबिर, खुशनसीब उर्फ खुशखुश पुत्र गुलफाम और आलम पुत्र नसरू खां के रूप में हुई है। ये तीनों ग्राम सलेमपुर चिट्टा और चिरचिटा उर्फ चिट्टा, थाना सलेमपुर, बुलंदशहर के निवासी हैं। जेब काटकर एटीएम कार्ड इकट्ठा करते थे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 62 एटीएम कार्ड, एक स्वैप मशीन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट गाड़ी (नंबर HR 55 AC 4812) बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रोडवेज बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की जेब काटकर एटीएम कार्ड इकट्ठा करते थे। इसके बाद वे एटीएम बूथ पर खड़े होकर लोगों को बातों में उलझाकर उनका पिन देख लेते थे। धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदलकर, वे उससे नकद निकालते थे और बची हुई लिमिट से अलग-अलग जगहों पर खरीदारी करते थे। वे स्वैप मशीन का उपयोग करके भी कार्ड से पैसे निकालते थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *