![]()
कानपुर की गोविंद नगर सीट से भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 67% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा से उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद अजय कपूर हैं। यहां पर पार्टी के रूप में पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी, तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद अजय कपूर हैं। उन्हें 37% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर मौजूदा भाजपा के विधायक सुरेन्द्र मैथानी हैं, मैथानी को 29% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर भाजपा के युवा नेता मनोज सिंह हैं, उन्हें 21% लोगों ने पसंद किया है। इस सीट पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी के बेटे अनूप पचौरी को सिर्फ 1% लोगों ने पसंद किया है। इस सीट पर कांग्रेस से पहली पसंद जेपी पाल हैं, इन्हें 60% लोगों ने पसंद किया है। अमनदीप सिंह गंभीर को 12%, प्रतिभा पाल को 8%, मदन मोहन शुक्ला को 5% लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी से पहली पसंद सम्राट सिंह यादव हैं। इन्हें 66% लोगों ने पसंद किया है। विनय गुप्ता को 12%, संजय सिंह सेंगर उर्फ बंटी सेंगर को 10%, सचिन तांगड़ी को 1% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में अभिषेक त्रिपाठी को 35% लोगों ने पसंद किया है। प्रवीण सिंह को 35%, जय प्रकाश शुक्ला को 15% लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
Source link
गोविंद-नगर सीट पर भाजपा की पहली पसंद बने अजय कपूर:कांग्रेस से पसंदीदा उम्मीदवार जेपी पाल, सपा से सम्राट यादव, जानिए विधायक का क्या हुआ