श्री सीमेंट फैक्ट्री से चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार:एटा पुलिस ने लोहे के गार्डर और कार बरामद की, भेजा जेल


एटा के मलावन थाना पुलिस ने श्री सीमेंट फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए लोहे के गार्डर और वारदात में प्रयुक्त ईको कार बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पांच लोहे के गार्डर बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये है। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई ईको कार (UP 82 AU 2482) को भी जब्त कर लिया गया है।
यह घटना बीते शनिवार की है, जब श्री सीमेंट फैक्ट्री के सिक्योरिटी अफसर दामोदर मिश्रा ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाना मलावन में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देश पर पुलिस ने जांच तेज कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करतला रोड स्थित सैदपुर निगोहसनपुर गांव के पास से आरोपी हरिशंकर पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी नगला ताल मोहल्ला, कस्बा मलावन को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सकीट नीतीश गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *