![]()
सोनभद्र में शादी से लौट रही बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हादसा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के पास शनिवार की भोर हुआ। मृतकों की पहचान दिलीप पासवान, नीतीश यादव और जितेंद्र साहनी के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल चालक छोटेलाल साहनी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मृतकों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सभी बाराती खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। अचानक वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से यह बड़ा हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
Source link
सोनभद्र में शादी से लौट रही बारात की कार पलटी:3 की मौत, 4 घायल; चालक ट्रॉमा सेंटर रेफर