आनंदलोक के संचालक को कॉल कर दी धमकी:बोला-खत्म कर दूंगा, गोरखपुर में अभिषेक के मौत का जिम्मेदार ठहराया


गोरखपुर के आनंदलोक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अभिषेक मद्धेशिया की मौत हो गई थी। इस मामले में हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आनंद अग्रवाल को एक युवक ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। उसने डॉक्टर आनंद को अभिषेक के मौत का जिम्मेदार ठहराया। धमकी मिलने के बाद डॉक्टर और परिवार में डर का माहौल है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उसी युवक ने पूर्व मंत्री फतेह बहादुर के समर्थक गोपाल सिंह को भी 9 मई के दिन हत्या करने की धमकी दी है। जिसके बाद FIR दर्ज किया गया था। उस समय उसका मोबाइल लोकेशन मध्यप्रदेश में मिला था। जानिए पूरा मामला… गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके के आनंदलोक हॉस्पिटल में 1 अप्रैल की सुबह इलाज के दौरान पीपीगंज के रहने वाले 25 साल के अभिषेक मद्धेशिया की ऑपरेशन के बाद मौत हो गया। परिजनों ने बताया कि बेटे के पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। डॉक्टरों ने लापरवाही से ऑपरेशन किया, उसकी जान चली गई। यह कहते हुए परिजन हॉस्पिटल में हल्ला गुल्ला करने लगे। एक तरफ महिलाएं चिल्लाकर रोने लगीं। इस मामले में शहर भर में डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर जमकर विरोध हुआ था। इतना ही नहीं MLC देवेंद्र प्रताप सिंह और विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भी न्याय की मांग की थी। इसी मामले में हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आनंद अग्रवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। रात करीब 11:59 बजे आया कॉल
डॉ. अग्रवाल के अनुसार, 21 अप्रैल की रात करीब 11:59 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को रजनीकांत साहनी बताया और अभिषेक मद्धेशिया नामक व्यक्ति की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए अपशब्द कहे। फतेह बहादुर के समर्थक को भी धमकी दी
डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने अभिषेक का केवल इलाज किया था, लेकिन आरोपी लगातार आरोप लगाते हुए धमकी देता रहा। बातचीत के दौरान आरोपी ने न सिर्फ डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी, बल्कि गोरखपुर के पूर्व मंत्री फतेह बहादुर के समर्थक गोपाल सिंह को भी आगामी 9 तारीख को हत्या करने की धमकी दी। परिवार में डर का माहौल
इस कॉल के बाद डॉक्टर और उनके परिवार में डर का माहौल है। डॉक्टर की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. अग्रवाल ने पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में सबूत के तौर पर पुलिस को सौंप दी है और अपनी सुरक्षा की मांग की है। आरोपी का लोकेशन मध्यप्रदेश में मिला था
बताया जा रहा है कि इससे पहले इसी युवक ने कैम्पियरगंज के विधायक पूर्व मंत्री फतेहबहादुर सिंह के समर्थक को भी नौ मई तक जान से मारने की धमकी दी है। पूर्व मंत्री को भी अपशब्द बोला था। कैम्पियरगंज पुलिस ने भी इस मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी का मोबाइल लोकेशन मध्यप्रदेश में मिला था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *