मेरठ में मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी:शादीशुदा प्रेमिका के ब्रेकअप करने से डिप्रेशन में आया, 3 घंटे बाद पुलिस ने उतारा


मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह शादीशुदा प्रेमिका के ब्रेकअप करने से नाराज प्रेमी सुसाइड करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रेमी काफी देर तक मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करता रहा।
सूचना पर पहुंची थानापुलिस ने उसे किसी तरह टावर से नीचे उतारा और उसकी जान बचाई। पूछताछ में प्रेमी ने अपनी अधूरी प्रेमकहानी के बारे में बताया। बिहार का मूलनिवासी है युवक
परतापुर थानाक्षेत्र के गगोल रोड स्थित कनोहर तिराहे के पास की पूरी घटना है। जहां शुक्रवार सुबह विवेक नामक युवक जो मूलरूप से बिहार का रहने वाला है वो मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। विवेक मेरठ में एक निजी कंपनी में काम करता है। यहां इंदिरापुरम कालोनी में किराए के मकान पर रहता है।
बताया गया कि विवेक का अपनी ही कालोनी में रहने वाली एक महिला से प्रेमप्रसं चल रहा है। कुछ दिन पहले महिला ने एक अन्य युवक से शादी कर ली है। दूसरे युवक से शादी करने के बाद वो महिला अपने प्रेमी विवेक का फोन भी नहीं उठा रही है। न ही उससे बात कर रही है।
इस तरह प्रेमिका के ब्रेकअप करने और छोड़कर जाने से विवेक परेशान हो गया है। लगातार फोन करने पर भी रिस्पांस न मिलना और दूसरे युवक से शादी कर लेने की बात से डिप्रेशन में हैं। इसी बात से नाराज होकर विवेक शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों ने भिजवाया पानी
तपती गर्मी में युवक को टावर पर देखकर पुलिस ने पास के दो युवकों के माध्यम से उसे पानी की बोतल भी भिजवाई। इसके बाद उसके दो दोस्तों को मौके पर बुलाया गया। दोस्तों से फोन पर बातचीत के बाद युवक मान गया और करीब तीन घंटे बाद टावर से नीचे उतर आया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा
पास की कॉलोनी के लोगों ने जब युवक को टावर पर चढ़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद लोगों ने स्थानीय थानापुलिस को सूचना दी। मौके पर पलुस भी पहुंची। पुलिस ने युवक को थाने लाकर शुरू की कार्रवाई
युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *