Lucknow – ABVMU – BSc Nursing Entrance Answer Key 2026 Released, 1.44 Lakhs Appeared

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 की आंसर-की जारी कर दी।

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 की उत्तर कुंजी सोमवार को जारी कर दी। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई उत्तर कुंजी के माध्यम से अभ्यर्थी अपने जवाब का मिलान कर सकते हैं। कुलप

.

कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीनेट)-2026 बीते शनिवार को प्रदेश के 20 जिलों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। कुलपति डॉ. अमित देवगन ने बताया कि परीक्षा में 97 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 307 केंद्र बनाए गए थे। जहां करीब 144640 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कैमरों से निगरानी की गई।

STF को भी किया गया था अलर्ट

लखनऊ में सबसे अधिक 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर लगभग 25547 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, खुफिया विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की सक्रिय निगरानी रही। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने दिए गए जवाबों का मूल्यांकन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय समयबद्ध तरीके से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। इसी सप्ताह परिणाम घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ.देवाशीष शुक्ला ने बताया कि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब अभ्यर्थियों की निगाहें परिणाम पर टिकी हैं। परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके आधार पर विभिन्न नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश दिए जाएंगे। बीएससी नर्सिंग की करीब 14 हजार सीटे सरकारी व निजी कॉलेजों में हैं।

इन जिलों में हुई प्रवेश परीक्षा

आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बांदा, बरेली, बस्ती, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, वाराणसी व गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *