![]()
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों की द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा केंद्र सूची जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जौनपुर में विश्वविद्यालय परिसर सहित कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जौनपुर में बनाए गए इन केंद्रों में डॉ. राममनोहर महाविद्यालय, मुंगराबादशाहपुर; आरएसएसकेडी सल्तनत बहादुर महाविद्यालय, बदलापुर; और मड़ियाहूं महाविद्यालय शामिल हैं। विश्वविद्यालय परिसर को भी एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गाजीपुर जनपद में केवल एक परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है, जो पीजी कॉलेज, गाजीपुर है।
Source link
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र सूची जारी की:बीबीए, बीसीए द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं जौनपुर में पांच केंद्रों पर