93 स्कूलों में खतरा खत्म होगा, हटेंगी बिजली की लाइनें:राजनीति में चर्चा का केंद्र बनने के बाद बदल रही स्कूलों की तस्वीर


राजनीति के गलियारों में सरकारी स्कूलों के चर्चा बनने के बाद तस्वीर बदली जाने लगी है। एक दिन पहले रविवार को छुट्‌टी वाले दिन विशेष अभियान चलाकर स्कूलों को साफ कराया गया। सोमवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 93 गवर्मेंट व एडेड स्कूलों के परिसर से गुजर रही बिजली की एचटी व एलटी लाइन हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित जाने का फैसला हुआ। जिला प्रशासन ऐसी कोई चूक नहीं करना चाहता है, जिससे किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा स्कूलों की दुर्दशा का वीडियो वायरल करके जिले की बदनामी की जाए। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में चिह्नित विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन शीघ्र पूरा कर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए। शासन ने विद्यालयों के परिसरों से गुजर रही एचटी और एलटी विद्युत लाइनों को हटाने एवं स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि विद्यालय परिसर से गुजरने वाली विद्युत लाइनें विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में ऐसे मामलों में राजकीय अथवा सहायता प्राप्त विद्यालयों के परिसर से गुजर रही एचटी एवं एलटी विद्युत लाइनों को निःशुल्क स्थानांतरित करने की व्यवस्था की गई है। स्थलीय सत्यापन पूरा करने के निर्देश जनपद में गठित समिति ने प्रथम चरण में 93 विद्यालयों का चिन्हांकन किया है। इन विद्यालयों में विद्युत लाइनों को स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को स्थलीय सत्यापन शीघ्र पूरा करने और विद्युत विभाग सहित संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। पात्र विद्यालय वंचित न रहें डीएम ने कहा कि जिले में लगभग 134 राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के भवन परिसर, खेल मैदान अथवा अन्य स्थानों से एचटी या एलटी विद्युत लाइन गुजर रही हो तो उसका स्थलीय सत्यापन कराया जाए। ऐसे सभी विद्यालयों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। शासन द्वारा विद्युत लाइनों को निःशुल्क स्थानांतरित किए जाने की सुविधा दी गई है, इसलिए कोई भी पात्र विद्यालय इससे वंचित नहीं रहना चाहिए। स्कूल या खेल मैदान से लाइन गुजर रही तो बताएं जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि उनके क्षेत्र के किसी विद्यालय परिसर, भवन अथवा खेल मैदान से हाईटेंशन या लो टेंशन विद्युत लाइन गुजर रही हो तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। सूचना का स्थलीय सत्यापन कर विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अभिनव जे. जैन, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, केस्को तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *