826 क्षेत्र पंचायत के अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया:पहली बार सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष और ग्राम प्रधानों को प्रशासन बनाया

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर न हो पाने के कारण निवर्तमान 826 ब्लॉक प्रमुखों को ब्लॉक का प्रशासक बनाया गया है। रविवार को ब्लॉक प्रमुखों का पांच साल का कार्यकाल खत्म हो गया है। ऐसे में पंचायती राज विभाग ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बनाने का आदेश जारी किया गया है। ऐसा पहली बार है कि सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष और ग्राम प्रधानों को प्रशासन बनाया है। पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुखों की पहली बैठक 20 जुलाई 2021 को हुई थी। ऐसे में रविवार को पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। पंचायती राज विभाग इससे पहले 26 मई को ग्राम पंचायत प्रधानों व 11 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्हें प्रशासक नियुक्त किए जाने का आदेश जारी कर चुका था। पांच साल का कार्यकाल खत्म जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधानों के बाद अब निवर्तमान ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक पद की जिम्मेदारी सशर्त सौंपी गई है। शर्त यह है कि वे सिर्फ सामान्य रूटीन कार्य ही प्रशासक के रूप में निपटाएंगे। किसी भी तरह का नीतिगत निर्णय अपने स्तर पर नहीं लेंगे। वे किसी भी नीतिगत मामले से संबंधित प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजेंगे। शासन स्तर पर ही अंतिम मुहर प्रस्ताव पर लगाई जाएगी। पंचायती राज विभाग की ओर से इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन भी जारी की जाएगी, जिससे उन्हें यह स्पष्ट हो सके कि कौन-कौन से सामान्य रूटीन कार्य वे कर सकते हैं और किन नीतिगत कार्यों के लिए उन्हें जिलाधिकारी के माध्यम से शासन से अनुमति लेना आवश्यक होगा। (खबर लगातार अपडेट की जा रही है।) ————

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *