774 छात्रों को उपाधि-24 को स्वर्ण पदक:अयोध्या कृषि विवि में 10 अगस्त को 28वां दीक्षांत समारोह, तैयारियां पूरी


आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 10 अगस्त को 28वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार, 6 अगस्त को दोपहर बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर कुल 774 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जबकि 24 मेधावियों को 25 स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।दीक्षांत समारोह में कुल 25 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें पांच कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 13 कुलपति स्वर्ण पदक और सात विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक शामिल हैं। कुलसचिव के अनुसार, कुलाधिपति स्वर्ण पदक स्नातक के तीन तथा स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के एक-एक मेधावी को मिलेगा। कुलपति स्वर्ण पदक स्नातक के सात, स्नातकोत्तर के पांच और पीएचडी के एक छात्र को दिया जाएगा। इसी प्रकार, विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक स्नातक के छह और पीएचडी के एक मेधावी को प्रदान किया जाएगा।विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों और मुख्य परिसर से कुल 774 छात्र-छात्राओं को उपाधियां मिलेंगी। इनमें स्नातक के 388, परास्नातक के 335 और पीएचडी के 51 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास 9 अगस्त को शाम चार बजे किया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को उपाधि, पदक और दीक्षोपदेश सहित अन्य गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा। उप कुलसचिव डॉ. रागिनी मिश्रा ने बताया कि उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र भारत सरकार के डिजी लॉकर में अपलोड किए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *