![]()
गोरखपुर जनपद के जंगल कौड़िया ब्लॉक अंतर्गत कुशहरा ग्राम पंचायत स्थित जगदीश सरस्वती इंटर कॉलेज में रविवार को सैंथवार समाज की बैठक की गई। राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर मनोज सिंह ने की। बैठक में सैंथवार समाज की सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक उन्नति, संगठनात्मक एकता और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए आपसी संवाद, सहयोग और सामूहिक प्रयास को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह ने समाज के दोनों संगठनों के बीच एकता स्थापित करने की आवश्यकता पर विशेष रूप से बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए संगठनों के बीच संवाद और विश्वास का वातावरण जरूरी है। किसी भी प्रकार के संदेह और भ्रम से बचते हुए समाज के साझा हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने समाज से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सभी संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर एक साझा मंच बनाने का सुझाव भी रखा। बैठक में यह विचार भी सामने आया कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, आपसी सहयोग और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया में निहित है। सामाजिक विकास के साथ शिक्षा, रोजगार, आर्थिक सशक्तीकरण और राजनीतिक भागीदारी जैसे विषयों पर भी निरंतर संवाद की आवश्यकता है। इस अवसर पर अवधेश सिंह, नर्वदेश्वर सिंह, रामकेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, उग्रसेन मल्ल, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। संगठनों की विविधता के बीच समाज के साझा हितों के लिए संवाद और एकता—यही इस बैठक का प्रमुख संदेश रहा।
Source link
सैंथवार समाज की बैठक:सामाजिक उन्नति के लिए संवाद, सहयोग और सामूहिक प्रयास को करेंगे मजबूत