70kg Flowers, 5000 Devotees Witness Bhajans

सनी गुप्ता, संभल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल की कल्कि नगरी में खाटू श्याम नरेश बाबा का 22वां वार्षिक संकीर्तन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा का श्रृंगार दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु से लाए गए 70 किलो फूलों से किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के जयपुर से आए भजन गायक और कानपुर की शर्मा सिस्टर्स ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के चंदौसी रोड स्थित कुरुक्षेत्र श्रीरामलीला मैदान में आयोजित हुआ। धार्मिक संस्था श्रीश्याम सेवा समिति के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में संभल शहर और जनपद के अलावा मेरठ, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और अमरोहा से भी श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे, 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई है, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष अनुज गर्ग और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित तथा बाबा की ज्योत जलाकर किया। मंच पर भक्तिमय माहौल बनते ही पूरा पंडाल “श्याम नाम” की गूंज से भक्ति में लीन हो गया। यह कार्यक्रम रविवार रात 10 बजे शुरू होकर सोमवार तड़के 4 बजे बाबा की आरती के साथ संपन्न हुआ।

संभल के अग्रवाल बंधुओं (अतुल-शशांक) ने रामायण की चौपाई से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उन्होंने “पगड़ी बांधने रहा है लीले चढ़ने वाला है”,”तेरे लंबे लंबे हाथ कभी नजर न आए”, “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”, “खाटू वाला श्याम बड़ा दिलदार है” और “श्याम तेरी महिमा निराली है” जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

कानपुर से आईं शर्मा सिस्टर्स “बेटू-आल्या” ने “श्याम तेरी बंसी पुकारे आधी रात को”, “मेरी नैय्या के खेवैया हनुमान”, “मेरी कुछ तो श्याम मजबूरी है”, “मेरे श्याम आओ दरबार सजाया है”, “तेरे नाम की धुन में श्याम मैं खो गया” और “मेरे सिर पे रख दो हाथ श्याम” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी।

राजस्थान के जयपुर से आए भजन गायक आयुष सोमानी ने “मेरे श्याम तेरी कृपा से सब कुछ पाया है”, “दरबार तेरे आया हूं, खाली न लौटाना”, “श्याम नाम का अमृत बरसे”, “खाटू नगरी बुला ले रे” और “तेरे चरणों में बसा है मेरा संसार” जैसे भजनों से भक्ति का चरम अनुभव कराया।

मुख्य रूप से उपाध्यक्ष विशेष गुप्ता, सचिव प्रशांत रुहेला, कोषाध्यक्ष विशाल रुहेला, विनीत रुहेला, निखिल गुप्ता, कमल गुप्ता, विजय चंद्रा, संजय चंद्रा, सागर, कुशल, प्रतीक, ललित, नवनीत कुमार, कुलदीप गुप्ता एवं राजीव अग्रवाल सहित श्याम प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकित अष्ठाना ने किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *