6 Missing, 3 Rescued; NDRF Team Called

सैयद रिजवान अली | हमीरपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हमीरपुर में बुधवार शाम यमुना नदी में एक नाव पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया। जबकि छह लोग लापता हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।

शाम करीब 6 बजे गांव के कुछ लोग नाव में सवार होकर यमुना नदी के बीच एक टापू से खरबूज और ककड़ी तोड़ने गए थे। लौटते समय नदी के बीच में नाव पलट गई। घटना कुरारा थाना क्षेत्र के कौतुपुर पटिया गांव के पास हुई।

गोताखोर की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी

बुधवार शाम को यमुना नदी नाव पलटने के बाद उसमें सवार सभी लोग डूबने लगे। नाव चला रहे नाबालिग धीरू ने विष्णु, रिंकू और पारुल नामक तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि, रानी, आकांक्षा, ब्रजरानी, लवयांश, गोरेलाल और आदित्य समेत छह लोग अभी भी लापता हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही नदी के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है, लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

बचाए गए तीनों लोगों को कुरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने बताया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को सूचना दे दी गई है और उनके जल्द हमीरपुर पहुंचने की उम्मीद है।

डीएम अभिषेक गोयल और एसपी मृगांक शेखर पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने नदी किनारे अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और लापता लोगों की तलाश के लिए अतिरिक्त टीमें लगाने के निर्देश दिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *