5 Cars Buried; Rajasthan Sand Storm; UP-Bihar Rain

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मानसून ने केरलम में दस्तक देने के 6 दिन में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को कवर कर लिया है। मंगलवार को यह मिजोरम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल पहुंचा। अब तक 16 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है।

गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है। बिहार में मंगलवार को 10 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बेगूसराह में एक ऑटो पर पोल गिर गया।

उत्तर प्रदेश के इटावा में तेज तूफान के साथ बारिश हुई। 100kmph की रफ्तार से आंधी भी चली। इस दौरान 100 से ज्यादा जगहों पर पेड़-पोल गिर गए।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड होने से 5 कारें मलबे में दब गईं। पवने MIDC इलाके में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढहा था।

इधर, राजस्थान के अलवर में रेत का बवंडर उठा। मध्य प्रदेश के 26 शहरों में अधिकतम तापमान 40°C से ज्यादा रहा। दिल्ली में पालम में 111kmph की रफ्तार से आंधी चली।

मानसून अपडेट…

  • केरलम में 4 जून को पहुंचा मानसून अब पूर्वोत्तर के सभी राज्यों तक पहुंच गया है। मंगलवार को मानसून ने मिजोरम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को भी कवर कर लिया।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के बाकी हिस्सों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में आगे बढ़ सकता है।
  • मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके जल्द ही महाराष्ट्र के और हिस्सों को कवर करने की संभावना है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

केरलम के कन्नूर में भारी बारिश के बाद एक इमारत और उसकी दीवार ढह गई।

केरलम के कन्नूर में भारी बारिश के बाद एक इमारत और उसकी दीवार ढह गई।

हैदराबाद में मंलवार को तेज बारिश हुई।

हैदराबाद में मंलवार को तेज बारिश हुई।

महाराष्ट्र के कई इलाकों में मंगलवार शाम भारी बारिश हुई।

महाराष्ट्र के कई इलाकों में मंगलवार शाम भारी बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश के इटावा में तेज आंधी चली, इसके बाद तेज बारिश भी हुई।

उत्तर प्रदेश के इटावा में तेज आंधी चली, इसके बाद तेज बारिश भी हुई।

बिहार के मोतिहारी में मंगलवार दोपहर आंधी चली और तेज बारिश हुई।

बिहार के मोतिहारी में मंगलवार दोपहर आंधी चली और तेज बारिश हुई।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

11 जून:

  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 50-70kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका।
  • केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश होगी। कर्नाटक और केरलम के तटीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

12 जून:

  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-बारिश हो सकती है। कई जगह 50-70kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में ओले गिरने की आशंका है।
  • बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।
  • मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं ओले गिरने की आशंका है।

7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में 11 जून तक तापमान 2 से 4°C तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में 3 से 5°C की गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: जून में 14 जिलों में 100% प्री-मानसून बारिश, आज भी 16 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में अभी मानसून की एंट्री नहीं हुई है, लेकिन प्री-मानसून की बारिश जारी है। 1 से 9 जून तक प्रदेश में औसत 12.7mm से ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य के 14 जिले ऐसे हैं, जहां पर जून में होने वाली बारिश 100% से 672% तक हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: श्रीगंगानगर में लगातार दूसरे दिन तापमान 46°C से ज्यादा; कल भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान के श्रीगंगानगर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा 46.4°C तापमान रहा। सोमवार को भी 46°C से ज्यादा रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अलवर-श्रीगंगानगर समेत 16 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भरतपुर-कोटा में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: बगहा में सुबह से तेज बारिश जारी, आज 33 जिलों में अलर्ट; तापमान 2°C-4°C तक गिर सकता है

बिहार में बेतिया, मोतिहारी, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया समेत 33 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसमें 24 जिलों में ऑरेंज और 9 में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के कारण अधिकतम तापमान 2°C से 4°C तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: पहली बार अधिकतम तापमान 46.8°C पहुंचा, कल से बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 46.8°C पहुंचा। जो इस सीजन में राज्य का सबसे ज्यादा तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट समेत 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। 11 जून से मौसम बदलने की संभावना है। बारिश और ओलावृष्टि होगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.