Congress To Approach EC, SC

विजय सिंह बघेल।भोपाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रविवार देर रात भोपाल में कांग्रेस नेता चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने ही सड़क पर लेट गए। प्रदर्शन भी किया। - Dainik Bhaskar

रविवार देर रात भोपाल में कांग्रेस नेता चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने ही सड़क पर लेट गए। प्रदर्शन भी किया।

दिल्ली और भोपाल में आज कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के दफ्तर जाकर मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली और भोपाल में चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर धरना दिया था। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने आज (10 जून) सुबह 11 बजे मिलने का समय दिया।

मंगलवार को भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया। भाजपा का आरोप था कि उन्होंने शपथ पत्र में हैदराबाद कोर्ट के एक लंबित मामले की जानकारी छिपाई। कांग्रेस ने इसे “लोकतंत्र की हत्या” और “सीट चोरी” बताया।

भोपाल में मंगलवार रात करीब 10 बजे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कमलेश्वर पटेल, अरुण यादव, आरिफ मसूद समेत कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय पहुंचे।

दफ्तर बंद होने से वहां कोई अधिकारी नहीं था। इसके बाद कांग्रेस नेता वहीं फर्श पर बैठ गए। करीब आधे घंटे बाद डिप्टी सीईओ पहुंचे और आज बुधवार को मिलने का समय दिया।

भोपाल में कांग्रेस नेता चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने ही सड़क पर लेट गए।

भोपाल में कांग्रेस नेता चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने ही सड़क पर लेट गए।

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, मुख्य गेट के बाहर धरना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, के.सी. वेणुगोपाल, सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कई नेता दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे। अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली तो मुख्य गेट के बाहर धरना दिया। पुलिस पहुंची और बातचीत हुई।

दिल्ली में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल भारत निर्वाचन आयोग के दफ्तर के सामने धरने पर बैठा।

दिल्ली में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल भारत निर्वाचन आयोग के दफ्तर के सामने धरने पर बैठा।

नामांकन रद्द करना गलत, ये राजनीतिक साजिश

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। पार्टी ने कहा कि नामांकन रद्द करना गलत है और यह राजनीतिक साजिश है। कांग्रेस ने कहा कि वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी।

नेताओं का कहना है कि जिस मामले के आधार पर नामांकन रद्द किया गया, वह आपराधिक मामला नहीं है। साथ ही, उस मामले में कोर्ट ने अभी तक संज्ञान भी नहीं लिया है।

ये खबरें भी पढ़ें…

1. एमपी-राज्यसभा उम्मीदवार नटराजन का नामांकन खारिज, कांग्रेस बोली- इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन मंगलवार को खारिज कर दिया गया। बीजेपी की आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने ये फैसला लिया। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, अब तीनों सीटों पर भाजपा कैंडिडेट निर्विरोध हैं। पढ़ें पूरी खबर…

2. मीनाक्षी घबराकर भागीं, सीनियर्स को बुलाया

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र (पर्चा) खारिज कर दिया गया है। इस फैसले के बाद जहां कांग्रेस ने इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया है, वहीं बीजेपी इसे पूरी तरह न्यायसंगत बता रही है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.