ज्ञानपुर में श्रीकृष्ण छठी पर निकली झांकियां:हरदोई में रामडोल शोभायात्रा में उमड़े ग्रामीण, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत


हरदोई में श्रीकृष्ण छठी के पावन अवसर पर ग्राम सभा ज्ञानपुर में आस्था और उत्साह का माहौल रहा। छठ पूजा के बाद शंभू बाबा मंदिर से भव्य रामडोल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य शंभू बाबा मंदिर से शुरू होकर सोहरपुर स्थित शंभू बाबा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में इनकी रही प्रमुख भूमिका रामडोल शोभायात्रा को सफल बनाने में अजय बाजपेई, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, पूर्व प्रधान अवधेश रावत, कुलदीप बाजपेई और उमाशंकर बाजपेई की प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज शुक्ला भी मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *