4 महिलाओं कलेक्ट्रेट गेट पर किया आत्मदाह का प्रयास:पेट्रोल छिड़कते ही पुलिस ने बोतल छीनी, प्लॉट पर कब्जे का मामला


बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मानपुर चिकिट्टिया में 200 गज के प्लॉट पर कब्जे के विरोध में बुधवार को चार महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। परिवार का आरोप है कि पड़ोसी करीब दो महीने से प्लॉट पर कब्जा कर निर्माण करा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। यहां उन्होंने पेट्रोल छिड़क लिया। इससे पहले कि कोई बड़ा हादसा होता, गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। बाद में चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। निर्माण रुकवाने पहुंचीं थीं चारों महिलाएं
मानपुर चिकिट्टिया निवासी गौरव के मुताबिक, उनकी चाची कमलेश कुमारी, ताई मुन्नी देवी, बहन रोशनी और विमलेश बुधवार सुबह अपने प्लॉट पर हो रहे निर्माण को रुकवाने पहुंची थीं। गौरव का आरोप है कि पड़ोसी करीब दो महीने से 200 गज के प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। गौरव के मुताबिक, मौके पर कैंट थाने के हल्का प्रभारी राकेश दरोगा भी मौजूद थे। महिलाओं ने निर्माण कार्य रोकने की मांग की। आरोप है कि इसी दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें वहां से भगा दिया गया। पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत का दावा
परिवार का कहना है कि प्लॉट पर कब्जे को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। गौरव के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी और सदर एसडीएम से भी शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिवार का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से वे परेशान थे।
इसी नाराजगी में बुधवार सुबह परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां महिलाओं ने अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश की। इसी दौरान मामला अचानक गंभीर हो गया। कलेक्ट्रेट गेट पर पेट्रोल छिड़का
गौरव के मुताबिक, चारों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। गेट पर तैनात सब इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह और पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिलाओं को रोक लिया। उनके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली गई।
सुरक्षा में तैनात होमगार्ड संदीप शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
घटना के बाद अधिकारियों ने परिवार से बातचीत की। महिलाओं को उनकी शिकायत पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद चारों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस उनकी सुरक्षा में लगी है।
महिलाओं और परिवार की ओर से लगाए गए मारपीट और कब्जे के आरोपों की पुलिस स्तर से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *