13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शहर में गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह के समय तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
मौसम विभाग यानी आईएमडी के अनुसार आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है।

बदल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
हवा में नमी और बादलों की मौजूदगी के कारण लोगों को गर्मी से राहत महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
अगले 7 दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह में मौसम कभी साफ तो कभी बादलों से घिरा रहेगा। 29, 30 और 31 मार्च को मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

कल भी इस तरह मौसम छाए रहने की उम्मीद है और अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना है

अगले कुछ दिनों में बारिश की है संभावना
पिछले 7 दिनों का मौसम कैसा रहा
पिछले सप्ताह में आगरा का मौसम मिश्रित रहा। कुछ दिनों में तेज धूप और गर्मी रही, जबकि बीच-बीच में बादल और नमी के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव रहा और कई दिनों तक अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

पिछले 7 दिनों में लगभग साफ रहा लेकिन उतर चढ़ाव भी तापमान में बना रहा

पिछले 7 दिनों में 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बना रहा
