25 हजार का इनामी हत्यारोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी, हार्डवेयर कारोबारी की हत्या में आरोपी


हाथरस पुलिस ने आज रात 25,000 रुपये के इनामी हत्यारोपी सुखवीर फौजी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ मुरसान थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सुखवीर फौजी पर 14 जून को हार्डवेयर कारोबारी सुनील की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। यह हत्या लेनदेन के विवाद को लेकर की गई थी। मृतक सुनील के भाई विकास कुमार ने मुरसान थाने में सूचना दी थी कि उसके भाई को तीन साथियों ने घर से बुलाकर गोली मार दी। इस मामले में मुरसान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक आरोपी पर लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई थी। सुखवीर फौजी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीमों के अथक प्रयासों के बाद, ग्राउंड, टेक्निकल इंटेलिजेंस, सर्विलांस और अन्य स्रोतों से मिली सूचनाओं के आधार पर मुरसान पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इस बारी में जानकारी देते हुए को सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि आज रात दयालपुर पेट्रोल पंप के पास पटा खास चौराहे पर हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में सुखवीर फौजी के दोनों पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में पुलिस की गाड़ी और थाना प्रभारी मुरसान की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। घायल अभियुक्त सुखवीर फौजी को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा (.315 बोर), दो खोखे, दो जिंदा कारतूस, मृतक सुनील का पर्स और एक हीरो पैशन मोटरसाइकिल बरामद की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *