8 साल की मासूम का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर:गला काटकर कनस्तर में बंद कर दी थी लाश, तीन दिन से था फरार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में 8 साल की मासूम की गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी सुनील की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर हमला कर भाग रहे आरोपी पर जवाबी कार्रवाई में गोली लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया…