20 महिलाओं से चेन व कुंडल लूटने वाला अरेस्ट:गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली के शातिर लुटेरे खान को दौड़ाकर पैर में गोली मारी


गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस ने मंगलवार रात दिल्ली के शातिर लुटेरे खान को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। जिसे पुलिस ने घायल हालत में अरेस्ट किया है। घायल के पास से पुलिस ने लूटी हुई एक सोने की चेन, एक तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। घायल का नाम आसू खान उर्फ खान निवासी सुंदरपुरी दिल्ली है। पूछताछ में बताया कि आशू अपने साथी के साथ मिलकर इंदिरापुरम और आसपास के क्षेत्रों में चेन व कुंडल लूट की घटनाओं को करता था। जिसने 20 से अधिक महिलाओं से चेन व कुंडल लूट की घटनाओं को अंजाम देना बताया है। पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगा एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मंगलवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर SHO इंदिरापुरम अयज चौधरी हिंडन पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। जिसने बाइक नहीं रोकी और दौड़ा दी। पुलिस ने देखा कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं है। जिसके बाद यह बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगा और पुलिस पर तमंचे से 3 राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पैर में गोली मारकर अरेस्ट किया। आसू खान उर्फ खान ने बताया कि मैंने एक महीने में 4 महिलाओं से लूट की है। लूट के बाद दिल्ली भाग जाता था। पुलिस को बताया कि यह बाइक भी चोरी की है। पूछताछ में बताया कि यह तमंचा दिल्ली से एक साल पहले 3500 रुपये में खरीदा था। खान अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *