कन्नौज में 50 मेधावियों का हुआ सम्मान:भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन ने 10वीं-12वीं के छात्रों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र दिए


कन्नौज के जसोदा कस्बे में रविवार दोपहर भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में करीब 50 मेधावी छात्रों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र दिए गए। जसोदा कस्बे के गंगा रोड स्थित राधा वाटिका लॉन में यह सम्मान समारोह हुआ। इसमें यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 में उमरायपुरवा की प्राची को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने जिले में 7वां स्थान हासिल किया। शिक्षा के महत्व पर जोर दिया कक्षा 10 से अटल नगर कन्नौज की घनिष्ठा प्रजापति और तालग्राम के रनवा निवासी अम्बे को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 12 में खिम्मापुरवा की कोमल प्रजापति, सलेमपुर निवासी मिलन प्रजापति और तालग्राम के रनवा निवासी रचित कुमार को गुरसहायगंज के पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र आर्य ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनोज प्रजापति ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने के लिए घर के बर्तन या जमीन तक बेचनी पड़े, तो भी पीछे नहीं हटना चाहिए। बच्चों की शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। इस मौके पर हाईकोर्ट के शासकीय अधिवक्ता प्रजापति सुरेश कुमार वर्मा, ओमकार प्रजापति, विजय कुमार प्रजापति, राजकिशोर प्रजापति, डॉ. मान सिंह प्रजापति, हरिश्चन्द्र प्रजापति और विनोद प्रजापति समेत कई लोग मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *