16 साल की किशोरी से रास्ते में छेड़छाड़:भाई की शिकयत पर युवक समेत 4 के खिलाफ केस; पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट लगा


इटावा में बकेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 16 साल की लड़की से रास्ते में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। शनिवार को उसके भाई की शिकायत पर पुलिस ने गांव के युवक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले में छेड़छाड़ के साथ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। प्रकरण की जांच सीओ भरथना रामदवन मौर्य कर रहे हैं। काम से घर से निकली थी किशोरी परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को किशोरी गांव में किसी काम से घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही युवक ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर बकेवर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। भाई की तहरीर पर चार लोगों पर केस पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मामले में पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। मुकदमे में नामजद सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में दबिश बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया कि किशोरी के भाई ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में दबिश दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की विवेचना सीओ भरथना रामदवन मौर्य कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *