15 Vehicles Fined Over 4.36 Lakh

ओमपाल | रामपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए खनन, राजस्व और परिवहन विभागों की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई की है। 6 जून की रात से 7 जून की रात 8 बजे तक चले विशेष अभियान में कुल 1557 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों पर 4,36,370 रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। यात्री कर अधिकारी होरीलाल वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी। उन्होंने वाहन संचालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

तहसील सदर क्षेत्र में राजस्व और परिवहन विभाग की टीम ने पांच ओवरलोड वाहनों पर 1,50,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अतिरिक्त, एक अन्य ओवरलोड वाहन को सीज कर 27,220 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। खनन विभाग की जांच में एक वाहन का खनन प्रपत्र निर्धारित अवधि से समाप्त पाया गया, जिस पर 43,630 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

तहसील बिलासपुर में संयुक्त टीम ने छह ओवरलोड वाहनों को सीज किया। वहीं, खान अधिकारी द्वारा एक वाहन चालक के विरुद्ध 1,63,320 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार, तहसील शाहाबाद क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम ने दो वाहनों पर कार्रवाई की, जिनमें से एक वाहन पर 52,220 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन जनपद में अवैध गतिविधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *