![]()
नेपाल से चरस लाकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सप्लाई करने वाले इवेंट मैनेजर समेत दो तस्करों को फजलगंज पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। तस्करों के पास से पुलिस को 15.320 किलो चरस बरामद हुई है, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में 15 करोड़ कीमत आंकी गई है। आरोपी करीब 3 माह में 50 किलो चरस सप्लाई कर चुके है। तस्करी की रकम को वह अपने व्यापार में लगाते थे। आरोपी इवेंट मैनेजर ने बताया कि उसपर करीब 1.50 करोड़ का लोन है, जिसे चुकाने के लिए वह इस गोरखधंधे में शामिल हुआ था। दादा नगर ढाल से चेकिंग के दौरान अरेस्ट किया डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार देर रात फजलगंज पुलिस को इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी दादा नगर ढाल के पास स्थित कंटेनर यार्ड के पास चेकिंग के दौरान सफेद रंग की ऑल्टो कार खड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो कार में 15.320 किलो चरस मिली। पुलिस ने कार से यशोदा नगर स्वर्ण जयंती विहार डूडा कॉलोनी निवासी असामित गौतम व लालबंगला निवासी आयुष तिवारी को अरेस्ट किया। पूछताछ के दौरान आसमित ने बताया कि वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है और नेपाल से चरस लाकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सप्लाई करता है। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि आसमित का भाई नवीत गौतम भी चरस सप्लाई का काम करता था। फरवरी 2026 में राजस्थान के सिरोही जिले से उसे 20 किलो चरस के साथ अरेस्ट किया गया था, वर्तमान में वह सिरोही जेल में बंद है। नवीत के जेल जाने से बाद उसका भाई इस गोरखधंधे में शामिल हुआ था। 20 हजार में लाकर 25 हजार में बेचते थे करीब 3 माह में आसमित व उसका साथी आयुष 50 किलो चरस महाराष्ट्र के नासिक और मध्य प्रदेश के इंदौर में सप्लाई कर चुके है। पकड़े गए आरोपी 20 हजार में एक किलो चरस लाकर 25 हजार रुपए में बेचते थे। आरोपी लग्जरी लाइफ जीने के लिए चरस तस्करी का काम करते थे। आसमित जिम संचालक भी है। पूछताछ के दौरान आसमित ने बताया कि बहन की शादी में काफी कर्ज हो गया था। इसके साथ ही जिम और मकान पर भी तकरीबन 1.50 करोड़ का लोन है। जिसे भरने के लिए वह चरस सप्लाई करने लगा। पुलिस ने आरोपी के पास से आसमित की ऑल्टो कार, 2 मोबाइल व 1100 रुपए कैश बरामद किए है।
Source link
15 करोड़ की चरस के साथ इवेंट मैनेजर समेत 2-अरेस्ट:नेपाल से लाकर MP और महाराष्ट्र में करते थे सप्लाई, आरोपी बोला- 1.50 करोड़ का लोन था