![]()
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 13 जुलाई को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वह मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे, उन्नाव में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (एनएच-6) परियोजना का उद्घाटन करेंगे और सरोजनी नगर में आयोजित कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व राष्ट्र को समर्पण करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर होगी हाई लेवल समीक्षा बैठक नितिन गडकरी सोमवार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग, लखनऊ) में उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एनएचएआई और सड़क परिवहन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश में चल रही और प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की प्रगति, भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्नाव में करेंगे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन दोपहर 3:40 बजे केंद्रीय मंत्री उन्नाव जिले के नेवहरा पादरी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (एनएच-6) परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से कानपुर और लखनऊ के बीच सफर तेज और सुगम होने की उम्मीद है। सरोजनी नगर में होगा मुख्य सार्वजनिक कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से 5:45 बजे तक सरोजिनी नगर स्थित सैनिक स्कूल मैदान में आयोजित समारोह में नितिन गडकरी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं राष्ट्र को समर्पण करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, एनएचएआई के अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।
Source link
13 जुलाई को लखनऊ आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी:NH परियोजनाओं की समीक्षा से लेकर 6,400 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण