होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:लखीमपुर खीरी के 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हो रही परीक्षा


लखीमपुर खीरी में तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन है। शनिवार से शुरू हुई यह परीक्षा जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी पुलिस सुरक्षा और सीसी कैमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है। यह भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुबह 10 बजे निर्धारित समय से पहले ही चेकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। प्रत्येक पाली में 6,528 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। तीन दिनों में कुल छह पालियों में 39,168 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *