गुरसराय में गणेश उत्सव की धूम:मातवाना मोहल्ला में भक्तिभाव से स्थापित हुई भगवान गणेश की प्रतिमा


झांसी जनपद के गुरसराय के मातवाना मोहल्ला में गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्थापित की गई। गणपति स्थापना के अवसर पर पंडित शिवम पस्तोर ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा। भगवान गणेश को मोदक और मिष्ठान का भोग लगाया गया तथा महाआरती की गई। इस अवसर पर पस्तोर परिवार के सदस्यों सहित आसपास के श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रथम पूज्य भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *