![]()
बरेली जिले की शहर सीट पर भाजपा विधायक और वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 48% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद विधायक डॉ अरुण कुमार ही हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद डॉ अरुण कुमार हैं। उन्हें 44% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर डॉ पवन सक्सेना हैं, पवन सक्सेना को 35% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष राहुल जौहरी हैं और पार्षद सतीश कातिब है, दोनों को 5% ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद मयंक शुक्ला हैं। इन्हें 84% लोगों ने पसंद किया है। सपा कांग्रेस गंठबंधन के उम्मीदवार प्रेम प्रकाश अग्रवाल और डॉ केबी त्रिपाठी को 5 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। बसपा में अनिल कुमार को 52% लोगों पसंद किया है। ब्रह्म स्वरूप सागर को 29%, यूसुफ खान को 10% लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
Source link
बरेली शहर सीट पर भाजपा विधायक को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार मयंक शुक्ला, बसपा से अनिल कुमार